जबलपुर: नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट और अमानवीयता की हदे पार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, न्याय की गुहार लगाने पहुँची पीड़िता
डिजिटल युग में सोशल मीडिया जहाँ लोगों को जोड़ने का माध्यम बना है, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसका दुरुपयोग कर दूसरों की जिंदगी नरक बनाने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला गौरीघाट से सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग किशोरी के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई और उसका मानसिक-शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि संवेदनहीनता की सारी