रामगढ़ चौक: तेतरहट के पास मलिया मोड़ पर अनियंत्रित वाहन ने विद्युत पोल को मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
तेतरहट स्थित मलिया मोड़ के समीप मंगलवार 5 बजे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं चालक को भी चोटें आई है।मौके पर उपस्थित एक चश्मदीद किसान गोरे यादव ने बताया कि चारपहिया वाहन चानन से तेतरहट की ओर तेजी से आ रहा था। अचानक वह अनियंत्रित होकर विधुत रेल पोल से टकरा गया।