तिलहर: विद्युत उपकेंद्र में वी.सी.बी. लगाने का कार्य शुरू, विद्युत सप्लाई बाधित, अधिकारियों ने कार्य की स्थिति का किया निरीक्षण
दरअसल तिलहर नगर के पूर्वी तिराहे स्थित 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र में 11केवी में वी. सी. बी. लगाने का काम शुरू हो गया। यह कार्य शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे से शुरू किया गया है। जिसके चलते तिलहर टाउन की विद्युत सप्लाई करीब 5:00 तक के लिए बंद की गई है। इस मौके पर चल रहे कार्यों को विद्युत उपखंड अधिकारी कैलाश यादव ने देखा और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश।