चायल: सुरसेनी में आस्था का नया अध्याय: मां सिद्ध कालिका धाम में बनेगा मां बगलामुखी और शनिदेव का भव्य मंदिर, सहयोग की अपील
सुरसेनी स्थित प्राचीन मां सिद्ध कालिका पीठ धाम में मां बगलामुखी एवं भगवान शनिदेव के मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है।धाम के महंत अखिलेश्वरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि करीब 200 वर्ष पुराने इस सिद्धपीठ में हर शनिवार दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर निर्माण भक्तों के सहयोग से कराया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर सहयोग अपील!