बुरहानपुर: मोंदरा फाटे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, दुर्घटना में युवती की मौत, चालक घायल
बुरहानपुर खकनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंदरा फाटे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। खकनार पुलिस के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। देड़तलाई के सतोड़ निवासी भाग्यश्री अपने भाई शंकरलाल के साथ दर्शन करने बादलखोरा बाबा की दरगाह पर गए थे।