भरथना: बकेवर कस्बा के लोहिया नगर में भव्य स्वागत से गूंजा कथा पंडाल
बकेवर के लोहिया नगर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक आचार्य राम जी अवस्थी एवं परीक्षित का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। अंगवस्त्र व पुष्पमालाओं से सम्मान करते हुए राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। रविवार देर रात 7बजे इस अवसर पर स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा सभासद दीपक राजपूत अंकित पाठक मौजूद रहे।