मुरादाबाद: दिल्ली–लखनऊ बायपास के पुराने टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत
कुंदरकी थाना क्षेत्र में ऊंचाकानी निवासी अंशु पुत्र जगवीर सिंह लकड़ी का ठेकेदार था। वह एक्सपोर्ट फैक्ट्री में लकड़ी के सामान की सप्लाई करता था। वह बाइक से अपने साथी कारीगर रंजीत पुत्र पप्पू के साथ लोधीपुर में एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में गया था। अंशु बाइक से अपने साथी रंजीत के साथ अपने गांव लौट रहा था। हादसे में अंशु और रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।