कटनी ग्रामीण: हेवी ब्लास्टिंग से कांपा डांग गांव, स्कूल भवन में दरारें, बच्चों की जान खतरे में
रीठी तहसील के ग्राम डांग में संचालित पत्थर खदानों की हेवी ब्लास्टिंग अब ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा बन गई है। लगातार हो रहे तेज विस्फोटों से शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन की दीवारों और छतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है