शाजापुर: जिले के मकोड़ी गांव में सड़क किनारे चल रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
मकोड़ी गांव में मजदूरी करने सड़क किनारे पैदल जा रही लगभग 55 वर्षीय तारुन बी को सड़क से गुजरे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।108 एंबुलेंस से उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच कर उन्हें को मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृत तारुन बी का शव परिजनों के हवाले कर दिया।