शाजापुर: पुलिस लाइन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विटामिन की कमी जिस तरह से हमारे शरीर को कमजोर करती है, उसी प्रकार कम नींद लेना भी कई प्रकार की बीमारियों को आमंत्रित करती है। नींद पूरी नही होने पर व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और वह धीरे-धीरे तनाव में घीरकर रोगी बन जाता है। ऐसे में हमें नींद पूरी हो इस पर ध्यान देने के साथ ही दैनिक कामकाज को पूरा कर खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।