शाजापुर: नेशनल लोक अदालत में 825 प्रकरणों का हुआ निराकरण, करीब 4 करोड़ 10 लाख 58 हजार 920 रुपये की अवॉर्ड राशि हुई पारित
जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर के मार्गदर्शन में हुआ। लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला शाजापुर एवं तहसील शुजालपुर को मिलाकर कुल 15 खंडपीठ गठित की गई थीं। शनिवार रात को प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल लोक अदालत में करीब 825 प्रकरणों का निराकरण किया गया।