मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में वज्रपात से तीन की मौत, पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों और भाजपा नेत्री ने जताई नाराजगी
पलामू जिले में गुरुवार को हुई तेज बारिश और वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में एक वृद्धा, एक किशोर और एक व्यक्ति की जान चली गई। पांकी थाना क्षेत्र के दूब पंचायत स्थित उक्सू गांव में 60 वर्षीय चिंता कुंवर नदी किनारे गाय चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर