मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के पूरैनिया गांव के पास बच्चों को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरा, पैर हुआ फ्रैक्चर
चौखड़ा गांव निवासी बल्केश्वर पुत्र राम लखन बुधवार की दोपहर 2:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे पूरैनिया गांव के समीप पहुंचे तो अचानक एक छोटा बच्चा सड़क के बीच आ गया बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गया जिससे इसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया स्थानी लोगों की मदद से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।