उमर्दा में काम से निकाले गए मजदूरों को वापस रखने और मजदूरी राशि दिलाए जाने की मांग को लेकर के जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा रविवार दोपहर 2:00 बजे धरने पर बैठ गए । यह धरना शाम तक चलता रहा जिसके बाद अदानी कंपनी में ठेका कंपनी के रूप में कार्य कर रहे कंपनी के प्रबंधन ने दो दिनों के भीतर वापस रखने तथा वेतन भुगतान करने को कहा तब जाकर आंदोलन शांत हुआ।