आमेर: मनोहरपुर के अंबेडकर नगर में रात को चोरों ने मकान को बनाया निशाना, आभूषण सहित नगदी कर ले गए पार
Amber, Jaipur | Oct 19, 2024 मनोहरपुर कस्बे के अंबेडकर नगर में शुक्रवार की रात्रि को चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए आभूषण सहित नगदी पार कर ले जाने का मामला सामने आया, वहीं सूचना पर आज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया,फिलहाल थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ हुई जमा।