पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। तिलक समारोह में शामिल होने जा रही बस की छत पर बैठे चार लोग 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।