नागदेड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा एवं अरनोद निवासी मनीष त्रिवेदी की पुत्री आस्था त्रिवेदी प्रबल योजना के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा, जयपुर में प्रतापगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मॉडल स्कूल के मीडिया प्रभारी शांति लाल मीणा ने बताया कि आस्था त्रिवेदी ने जिला स्तर पर चयनित होकर विद्यालय तथा अरनोद क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।