डीग: एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत आयुष चिकित्सालय परिसर में किया गया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से "एक पेड़ लोकतंत्र के नाम-2026" थीम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला आयुष चिकित्सालय डीग परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला आयुष चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सीमा गौतम के सानिध्य में संपन्न हुआ।