जगदीशपुर: बैजानी चौक पर स्मैक के साथ युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जगदीशपुर प्रखंड के बाईपास थाना क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान बैजानी चौक पर एक युवक को कथित रूप से स्मैक के साथ पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसे बाईपास थाना पुलिस के हवाले कर दिया।