दुधि: दुमहान गांव के गढ़वार टोला में लौआ नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में स्थित गढ़वार टोला में शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र राजदेव कुशवाहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह शौच के लिए घर से निकला था। शौच के बाद वह लौआ नदी के किनारे पहुंचा, जहां पानी छूने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया।