हरदा: हरदा में चेन स्नैचिंग का खुलासा: सीहोर-देवास के तीन युवक गिरफ्तार
Harda, Harda | Jun 13, 2026 हरदा शहर में शिक्षिका के गले से चेन झपटने की वारदात का हरदा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पेंडल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आईपीएल सट्टे और अन्य खर्चों के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे।