रानीगंज प्रखंड के गुणवंती पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित राजवैली में गुरुवार की देर शाम भीषण अगलगी की घटना में तीन महादलित परिवारों का घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत दैनिक उपयोग की सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गई।