बारियातू थाना क्षेत्र के बारिखाप ग्राम मे खेल खेल मे गुरुवार कि सुबह 10 बजे दो मासूम बच्चें अनुप उरांव,6 पिता धानेश्वर उरांव,व निलेश उरांव,5 पिता मुन्ना उरांव ने कीटनाशक दवा खा लिया . गंभीर हालत मे पंचायत के मुखिया राजीव भगत द्वारा बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ अशोक कुमार ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।