खिलचीपुर: खाटू श्याम भजनों से सजा शादी का महिला संगीत समारोहःडीजे की जगह भजन संध्या, बाबा की तस्वीर वाली शेरवानी बनी आकर्षण का कें
खिलचीपुर में शादियों का ट्रेंड धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। डीजे, बॉलीवुड गानों और डांस फ्लोर की जगह अब कुछ परिवार अपने समारोहों को धार्मिक रंग देने लगे हैं। इसकी एक झलक गुरुवार रात 10 बजे के लगभग खिलचीपुर शहर में आयोजित एक विवाह समारोह में देखने को मिली, जहां महिला संगीत की जगह खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया।