मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
किशनी थाना क्षेत्र के कटरा निवासी अंकित पुत्र राम प्रकाश ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टर के द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है