वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पुलिस लाइन सहारनपुर स्थित ग्राउंड पर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे आयोजित परेड की सलामी ली। तत्पश्चात उन्होंने कर्मचारियों का अर्दली रूम लिया एवं पुलिस लाइन का व्यापक भ्रमण करते हुए परिवहन शाखा, स्टोर, कैंटीन और जिम का गहन निरीक्षण किया।