गभाना: गभाना में मैक्स ने स्कूली बस में मारी टक्कर, हादसे में चार छात्रों समेत छह लोग हुए घायल
गभाना कस्बे में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने स्कूली बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा जीटी रोड स्थित वैष्णों धाम कॉलोनी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सरस्वती पब्लिक स्कूल की बस दोपहर में दो बजे छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित मैक्स ने बस को टक्कर मार दी।