सिकंदरा क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार रात करीब 9 बजे सिकंदरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।थाना प्रभारी ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की डिग्गी चेक कराई ।