सुसनेर: माणा टोल प्लाजा के पास मिला कर्मचारी का शव, अज्ञात कारणों से मौत, जांच में जुटी पुलिस
जीरापुर रोड पर स्थित माणा टोल प्लाजा पर आज सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। मृतक 30 वर्षीय धर्मेंद्र गुर्जर पिता प्रहलाद गुर्जर निवासी माणा टोल प्लाजा पर कार्यरत था। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव का पीएम सिविल अस्पताल में हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।