अनूपपुर: धनगवां के जंगल में 4 हाथियों का डेरा, छत्तीसगढ़ से आया एक और हाथी
धनगवां जंगल क्षेत्र में अब हाथियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की ओर से आया एक दंतैल हाथी पहले से मौजूद तीन हाथियों के समूह में शामिल हो गया। हाथियों का दल जंगल क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों को सतर्