कोतवाली पुलिस ने पठापुर रोड हत्या प्रकरण में फरार चल रहे ₹10-10 हजार के इनामी दो आरोपियों चतुर उर्फ बुद्धू कुशवाहा और जयप्रकाश उर्फ पुलाव कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। एक माह पूर्व मारपीट के बाद पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिस पर प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई थी। इससे पहले पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाठी-डंडे बरामद कर चुकी थी।