लखीमपुर: बसहा गांव में बुजुर्ग का शव नाव पर ले जाने के वायरल वीडियो के मामले में एसडीएम सदर ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बसहा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग रामस्वरूप पुत्र स्वर्गीय राम गुलाम की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गांव में बाढ़ आ जाने के कारण परिजन मृतक के शव को नाव पर लेकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गए थे। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह ने प्रेस नोट जारी कर वायरल वीडियो के बारे में जानकारी दी है।