लूनकरनसर: अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एक की मौत, दो घायल
अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लूणकरणसर-कालू रोड इंटरचेंज के बीच हुआ। टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई।