शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 फोर-लेन पर नया अमोला के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे टमाटर से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें लदा टमाटर सड़क पर बिखर गया।जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान नया अमोला के पास चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया,।