बयाना कस्बे की भावड़ा गली में पानी की समस्या बढ़ती ही जा रही है। स्थानीय लोगों को कुण्डा स्थित टंकी से मात्र 10 मिनट ही पानी मिल रहा है, जो उनकी जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है। इस समस्या को लेकर गुरुवार को स्थानीय नागरिकों ने जलदाय विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया।