मंदसौर: कलेक्ट्रेट रोड स्थित डी मार्ट के सामने लगातार हादसों के बाद प्रशासन की कार्रवाई,डी-मार्ट के सामने डिवाइडर तुड़वाया
मंदसौर। कलेक्ट्रेट रोड स्थित डी-मार्ट के सामने लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद प्रशासन ने डिवाइडर हटवा दिया। सीएसपी जितेंद्र भास्कर की मौजूदगी में हुई कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना है,अधिकारियों के अनुसार रॉन्ग साइड आवागमन और यू-टर्न के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं। इससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है,