सांगानेर: जयपुर में तेज आंधी के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश, 16 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज अचानक मौसम बदलने के साथ ही जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में तेज अधंड़ के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वही जयपुर शहर के कई इलाकों में तेज आंधी के बाद पेड़ टूट गए। वही दुपपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।