जबलपुर: गोरखपुर बमकांड: आधी रात को दनदना बमों से दहला ठेकेदार का दफ्तर, एक्सिस सवार तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
मध्यरात्रि के सन्नाटे को चीरते हुए गोरखपुर थाने के ठीक पीछे रतन कॉलोनी उस वक्त बमों के धमाकों से दहल उठी, जब एक सफेद रंग की एक्सिस गाड़ी पर सवार होकर आए तीन बेखौफ बदमाशों ने शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे के दफ्तर को निशाना बनाया। 27 जून की आधी रात को आए इन बदमाशों ने एक के बाद एक, दनदनाते हुए चार बम दफ्तर पर फेंके। बमों के फटने से इलाके में दहशत फैल गई और जब तक ल