कानपुर शहर काजी साकिब अदीब मिस्बाही ने शनिवार 4:00 बजे बताया कि आज शनिवार शाम को रमजान मुबारक का चांद दिखाई देगा। मगरिब की नमाज के बाद मस्जिदों की छत से रमजान के मुबारक चांद का दीदार किया जाएगा। शनिवार रात से तरावीह की नमाज की शुरुआत होगी। रविवार से पहला रोजा रखा जाएगा।