मड़ियाहू: मड़ियाहूं में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अज़हा
मड़ियाहूं कस्बे में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शाही ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।