बड़ा मलेहरा: महिला ने खाया जहर,हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
बड़ामलहरा में
बड़ामलहरा में घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही घरवालों को पता चला तुरंत बड़ामलहरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के अनुसार 25 बर्षीय सुमन पति उत्तम लोधी ने घरेलू झगड़े में गुरुवार को दोपहर के वक्त जहरीला पदार्थ खा लिया।