बेगूसराय: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत, दो युवक घायल
बेगूसराय में आमने-सामने दो ट्रक के भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों घायलों का इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र बलिया एनएच 31 के पास की है। मृतक ट्रक चालक की पहचान बंगाल के रहने वाले झूलन राय के रूप में की गई है।