अंबाह: गुलाबपुरा-रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन का कहर, 50 वर्षीय व्यक्ति घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Ambah, Morena | May 25, 2026 अंबाह के गुलाबपुरा-रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधन्नपुर निवासी 50 वर्षीय अर्जुन शर्मा गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर सिंपी अग्रवाल, डिंपी अग्रवाल और दिनेश सखवार ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।