माडव क्षेत्र के तारापुर गांव में विराजित माँ सप्तचंडी देवी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना कसरावद क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर विधिवत कन्या पूजन कर माता की आराधना की गई। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।