धौरहरा तहसील क्षेत्र स्थित ईसानगर कोतवाली इलाके में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पीबी मार्ग पर अदलिसपुर चौराहे के निकट एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो हो गए वहीं मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को पहुंचाया अस्पताल। जहां उनका इलाज जारी है।