मैहर: नगर पालिका की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का धरना, अवैध पैकारी पर रोक लगाने की मांग।
मैहर। नगर पालिका की कथित बदहाल व्यवस्थाओं और शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई एवं जिला प्रभारी चरणजीत सिंह मंगू सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका की अव्यवस्थाओ को दुरुस्त करवाने की मांग।