दिल्ली में एक युवक की हत्या के विरोध में मंगलवार शाम करीब 5 बजे विश्व हिंदू परिषद ने भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।