नैनपुर: क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्ति उइके ने लिया जायजा
नैनपुर विकासखंड के ग्राम धतूरा एवं आसपास के क्षेत्र में बुधवार शाम हुई ओलावृष्टि से फसल प्रभावित हुई। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके ग्राम धतूरा में किसानों के खेत पर पहुंची जहां ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का जायजा लिया साथ में अधिकारी पटवारी के अलावा कृषि विभाग और अन्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने नुकसान का आकलन किया।