बेगूसराय: बेगूसराय में गोलियों की तड़तड़ाहट से गंज उठने के बाद मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने दिया बड़ा बयान,
बेगूसराय में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।