गिरिडीह: सिरमाडीह में महिला की हत्या, पति और छोटी बहू पर आरोप; पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ।
बिरनी के सिरमाडीह में एक महिला की हत्या गला रेतकर कर दी गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को 1बजे सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि महिला की गला रेतकर हत्या करने का आरोप पति और छोटी बहू पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ससुर और बहु को पुलिस हिरासत में ली है और पूछताछ कर रही है ।